Rajasthan Patwari Bharti 2024: राजस्थान पटवारी के 2998 पदों पर भर्ती होगी, यहां से जाने पूरी जानकारी
Rajasthan Patwari Bharti 2024: राजस्थान पटवारी भर्ती 2998 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान पटवारी भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। राजस्थान पटवारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन जल्द ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजे जाएंगे। संभागीय प्रशासन ने जिलेवार पटवारियों के रिक्त पदों के लिए राजस्व विभाग को आवेदन भेजकर नई भर्ती की मंजूरी मांगी है। उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान पटवारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकेंगे। राजस्थान पटवारी भर्ती 2024 की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़े।
Important details
Recruitment Organization | Rajasthan Staff Selection Board, Jaipur |
Post Name | Patwari |
Advt No. | Patwari Recruitment 2024 |
Vacancies | 2998 |
Last Date to Apply | Update Soon |
Mode of Apply | Online |
Category | Rajasthan Patwari Recruitment 2024 |
Salary/ Pay Scale | Pay Matrix Level 5 |
Job Location | Rajasthan |
Official Website | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Patwari Recruitment 2024 latest Notification
बता दे की राजस्थान पटवारी भर्ती 2998 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। राजस्व परिषद की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। राजस्थान पटवारी भर्ती का प्रस्ताव अगले सप्ताह राजस्व विभाग को भेजा जाएगा। इसमें 1907 पद रिक्त हैं, जबकि इस वर्ष की बजट घोषणा में 26 जिलों के 1035 पटवार सर्किलों में 1035 नवसृजित पद हैं। इसके अलावा 21 नई तहसीलों में 56 नए पटवारियों के पद भी सृजित किए गए हैं। इस प्रकार राजस्थान पटवारी भर्ती 2998 पदों पर की जाएगी। राजस्व परिषद इस प्रस्ताव को वित्तीय एवं प्रशासनिक मंजूरी के लिए राजस्व विभाग को भेजेगी। राजस्व विभाग से मंजूरी मिलने के बाद राजस्थान पटवारी भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
Age Limit
Rajasthan Patwari Recruitment 2024 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। Rajasthan Patwari Recruitment 2024 में आयु की गणना 2024 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Application Fee
Rajasthan Patwari Bharti 2024 के लिए सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क: 600 रुपये
सभी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए: 400 रुपये
उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
Educational Qualification
राजस्थान पटवारी भर्ती 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास आरएससीआईटी डिप्लोमा या उच्चतम कंप्यूटर डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से संबदित अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन पढ़े।
Pay Scale
राजस्थान पटवारी भर्ती 2024 के लिए वेतनमान मैट्रिक्स लेवल 5 पर निर्धारित है। परिवीक्षा अवधि के दौरान राज्य सरकार के आदेशानुसार मासिक निश्चित पारिश्रमिक देय होगा।
Selection Process
- Written Exam
- Document Verification
- Final Merit List
- Medical
How to Apply Rajasthan Patwari Recruitment 2024
राजस्थान पटवारी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई चरण दर चरण प्रक्रिया का पालन करके राजस्थान पटवारी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- राजस्थान पटवारी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
- इसके बाद आपको होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको राजस्थान पटवारी भर्ती 2024 पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको राजस्थान पटवारी भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा।
- अब उम्मीदवार को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक और सही-सही भरनी होगी।
- इसके बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
- आवेदन पत्र को पूरा भरने के बाद अंतिम रूप से सबमिट करना होगा।
- अंत में आपको आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना है।
Important link
Apply Online | Coming Soon |
Official Notification | Coming Soon |
Official Website | Click Here |