Who is Jaswant Singh Gill: भारतीय सरकार के द्वारा देश का आधिकारिक नाम भारत रखने के बारे में विचार विमर्श किया जा रहा है और इस प्रकार से इंडिया और भारत के नाम को लेकर के विवाद हो रहा है। अब इस विवाद का असर फिल्म इंडस्ट्री में भी दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में अक्षय कुमार के द्वारा इंडिया और भारत के विवाद के बीच अपनी मूवी के नाम को चेंज करने का डिसीजन लिया हुआ है। बताना चाहते हैं कि, अक्षय कुमार के द्वारा अपनी आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज के नाम को बदलकर के मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू किया गया है।
पोस्टर हो गया रिलीज
मोशन पोस्टर एक्टर के द्वारा एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें वह माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह के किरदार में दिखाई पड़ रहे हैं। बताना चाहते हैं कि, यह फिल्म जसवंत सिंह की बहादुरी के ऊपर आधारित है। साल 1989 में जसवंत सिंह के द्वारा असली के युद्ध में 350 फीट नीचे फंसे हुए तकरीबन 65 माइनर की जान बचाई गई थी। हालांकि असल जिंदगी में जसवंत सिंह गिल कौन थे, चलिए आपको आगे बताते हैं।
आखिर कौन है असली जसवंत सिंह
जसवंत सिंह को कैप्सूल मैन के नाम से भी जाना जाता है। इनके द्वारा साल 1989 में रानीगंज, कोयला इलाके में तकरीबन 65 मजदूरों की जान बचाई गई थी। यह काम इन्होंने सिर्फ 6 घंटे के दरमियान ही पूरा कर लिया था। जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, पंजाब के अमृतसर शहर के जसवंत सिंह रहने वाले थे और कुछ समय पहले ही इन्होंने दुनिया को अलविदा कहा हुआ है। अक्षय कुमार के द्वारा फिल्म के अंदर जसवंत सिंह का किरदार निभाया जा रहा है। वर्तमान में पंजाब के अमृतसर शहर में एक चौराहे का नाम जसवंत सिंह के नाम पर रखा गया है और इन्हें सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक भी दिया गया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
साल 2023 में 7 सितंबर के दिन इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है और फिल्म को साल 2023 में ही 6 अक्टूबर के दिन सिनेमा थिएटर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्देशन के बारे में बात करें तो निर्देशन टीनू सुरेश देसाई के द्वारा किया गया है। फिल्म में हीरोइन के तौर पर परिणीति चोपड़ा ने काम किया है। इसके अलावा अन्य कलाकारों में कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, राजेश शर्मा, विजेंद्र सक्सेना, अनंत महादेवन, सुधीर पांडे, जमील खान, मुकेश भट्ट जैसे कलाकार भी हैं।