Unique Hybrid Stove | खाना बनाने के लिए अब गैस की टेंशन खत्म, एक बार इस हाईब्रिड चूल्हे को घर ले लाओ ज़िंदगी-भर बनेगा खाना : Unique Hybrid Stove Review in hindi | अब खाना बनाने के लिए गैस की टेंशन खत्म, एक बार इस हाईब्रिड चूल्हे को घर ले आओ, जिंदगी भर का खाना बनेगा.
Unique Hybrid Stove: इंडिया एनर्जी वीक 2023 में इंडियन ऑयल ने एक ऐसा अनोखा हाईब्रिड चूल्हा दिखाया है, जिस पर बिना गैस और लकड़ी के इस्तेमाल के खाना बनाया जा सकता है. खास बात यह है कि इस चूल्हे में सौर ऊर्जा के अलावा बिजली के अन्य स्रोतों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने सोलर स्टोव विकसित किया है। ऊर्जा की बढ़ती खपत ने वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग पर जोर दिया है। अब इंडिया एनर्जी वीक 2023 में इंडियन ऑयल ने एक ऐसा अनोखा हाईब्रिड चूल्हा दिखाया है, जिस पर बिना गैस और लकड़ी के इस्तेमाल के खाना बनाया जा सकता है. इस चूल्हे को अपने घर लाकर आप महंगी रसोई गैस से छुटकारा पा सकते हैं।
क्या है Surya Nutan स्टोव – Unique Hybrid Stove
Surya Nutan चूल्हा को सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने लॉन्च किया है। आपको बता दें कि भारत में पहले भी सोलर स्टोव मौजूद रहे हैं। लेकिन सूर्य नूतन पहले के सौर चूल्हों से अलग है, क्योंकि इस चूल्हे का उपयोग दिन के उजाले के साथ-साथ रात में भी किया जा सकता है। साथ ही इसे किचन में लगाना भी आसान है। सूर्य नूतन चूल्हा का निर्माण इंडियनऑयल के फरीदाबाद अनुसंधान एवं विकास केंद्र में किया जाता है। सूर्य नूतन चूल्हे का पेटेंट इंडियन ऑयल कंपनी के पास है।
जानिए चूल्हे के बारे में
अगर इस सोलर स्टोव की बात करें तो इसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने लॉन्च किया है। यह चूल्हा न तो लकड़ी से जलता है और न ही गैस से, बल्कि इसके लिए इसे सौर ऊर्जा की जरूरत होती है। इस चूल्हे का नाम है ‘सूर्य नूतन चूल्हा’।
यह सोलर चूल्हा रिचार्जेबल है, और इसे आप घर के अंदर ही इस्तेमाल कर सकते हैं। हाल ही में इसे दिल्ली में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आवास पर लॉन्च किया गया। इतना ही नहीं तीन वक्त का खाना भी इसी चूल्हे पर बनाकर परोसा जाता था।