WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘Space City’, ज्यादातर लोगों को नहीं पता इसका जवाब

Space City: हाल ही में हमारे भारत देश ने अपना चंद्रयान 3 मिशन पूरा कर लिया है। इस मिशन के अंतर्गत भारत का स्पेसक्राफ्ट चांद की दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच गया है और ऐसा करने वाला हमारा भारत देश पहला देश बन गया है और चांद पर पहुंचने वाला हमारा देश चौथा देश बन गया है।

भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘Space City’, ज्यादातर लोगों को नहीं पता इसका जवाब
भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘Space City’, ज्यादातर लोगों को नहीं पता इसका जवाब

अभी के समय में बहुत से लोग चंद्रयान 3 मिशन के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। हालांकि क्या आपको पता है कि, भारत का एक ऐसा शहर है जिसे स्पेस सिटी कहा जाता है। आखिर यह शहर कौन सा है और कहां पर है, इसके बारे में जानने के लिए अंत तक पढ़े।

कौन से शहर को कहा जाता है Space City

आप भारत के अलग-अलग शहरों के बारे में जानते होंगे या फिर आपने अलग-अलग शहरों के बारे में सुना ही होगा। हालांकि हमारे इंडिया में एक ऐसा शहर भी मौजूद है, जिसे स्पेस सिटी अर्थात अंतरिक्ष का शहर कहा जाता है।

जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, कर्नाटक राज्य में मौजूद बेंगलुरु शहर को देश का स्पेस सिटी वाला शहर कहा जाता है। इसके अलावा इसे आईटी सिटी, इलेक्ट्रॉनिक सिटी या फिर गार्डन सिटी के नाम से भी जाना पहचाना जाता है।

क्यों कहा जाता है बेंगलुरु को स्पेस सिटी

हमारी भारतीय स्पेस एजेंसी के लिए यह शहर काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी शहर में यू आर राव सैटलाइट सेंटर मौजूद है। यह सैटलाइट सेंटर सैटलाइट के डेवलपमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

इस एजेंसी के अलावा बेंगलुरु शहर में इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन टेलिमेटरी ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क भी उपलब्ध है, जो लॉन्च के दरमियान इसरो को सेटेलाइट को ट्रैक करने में काफी ज्यादा सहायता देता है। इसके अलावा इसरो का हेड क्वार्टर भी यहां पर मौजूद है और अंतरिक्ष डिपार्टमेंट का हेड क्वार्टर भी बेंगलुरु शहर में ही है। यही कुछ वजह है, जिसकी वजह से इसे भारत का स्पेस शहर कहा जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top