WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Solar Stove Surya Nutan घर लाओ और जिंदगीभर फ्री में खाना बनाओ, जानिए कैसे खरीदें

Solar Stove Surya Nutan घर लाओ और जिंदगीभर फ्री में खाना बनाओ, जानिए कैसे खरीदें Solar Stove Surya Nutan In Hindi  |  Solar Stove Surya Nutan घर लाओ और जिंदगीभर फ्री में खाना बनाओ, जानिए कैसे खरीदें

Solar Stove Surya Nutan घर लाओ और जिंदगीभर फ्री में खाना बनाओ, जानिए कैसे खरीदें
Solar Stove Surya Nutan घर लाओ और जिंदगीभर फ्री में खाना बनाओ, जानिए कैसे खरीदें

Solar Stove Surya Nutan Hindi | हाल ही में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और हरदीप सिंह पुरी ने सोलर स्टोव का निरीक्षण किया था। इस चूल्हे का प्रीमियम मॉडल आराम से चार लोगों के परिवार के लिए भरपेट खाना बना सकता है। इंडियन ऑयल ने सौर ऊर्जा से चलने वाले इस चूल्हे का नाम सूर्य नूतन रखा है।

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के बजट को काफी हद तक प्रभावित किया है. इस वजह से आम लोगों को अपनी जरूरत की अन्य चीजों में कटौती करनी पड़ती है। लेकिन महंगी रसोई गैस से लोगों को एक चीज बचा सकती है और वह है सोलर स्टोव।

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) ने एक अनोखा सोलर स्टोव तैयार किया है, जो सौर ऊर्जा से चलता है। इसे घर लाकर आप महंगी कुकिंग गैस से छुटकारा पा सकते हैं।

क्यों Solar Stove Surya Nutan है खास

केंद्र सरकार द्वारा एक सोलर स्टोव तकनीक की शुरुआत की गई है, जो पुराने सोलर स्टोव से बिल्कुल अलग है। पुराने सोलर चूल्हे को छत पर रखना पड़ता था। लेकिन नया सूरज, नया सोलर स्टोव किचन में लगाया जा सकता है। यह बिल्कुल आपके गैस सिलेंडर के चूल्हे की तरह काम करता है। साथ ही सूर्य नूतन का उपयोग रात में भी किया जा सकता है, जो पुराने सौर चूल्हों में संभव नहीं था।

Surya Nutan स्टोव की कीमत?

Surya Nutan चूल्हे की कीमत 12,000 रुपए है। यह चूल्हा दो वेरिएंट में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 12,000 रुपये है। जबकि टॉप मॉडल करीब 23,000 रुपये में आता है। आपको बता दें कि सूर्य नूतन एक रिचार्जेबल सोलर स्टोव है, जिससे धूप न होने पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

बिना धूप के कैसे काम करें

सूर्य नूतन सोलर स्टोव सामान्य सोलर स्टोर से अलग है। पहली बात तो यह है कि सूर्य नूतन चूल्हे को बाकी सोलर चूल्हों की तरफ धूप में रखने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही इसे किचन में भी फिक्स किया जा सकता है। बता दें कि यह एक रिचार्जेबल और इनडोर सोलर कुकिंग सिस्टम है। यह चूल्हा स्प्लिट एसी की तरह है। यानी एक यूनिट को धूप में रखा जा सकता है, साथ ही दूसरी यूनिट को किचन में भी लगाया जा सकता है।

इसकी खासियत क्या है?

अगर सूर्य नूतन सोलर स्टोव ( Surya Nutan Solar Stove ) की खासियत की बात करें तो इसे स्थायी रूप से एक जगह लगाया जा सकता है। जैसे आपने अपने किचन में गैस का चूल्हा लगाया है वैसे ही आप इसे भी लगा सकते हैं। यह एक रिचार्जेबल और इनडोर सोलर कुकिंग सिस्टम है। इसे इंडियनऑयल के अनुसंधान एवं विकास केंद्र, फरीदाबाद द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। इंडियन ऑयल ने इसका पेटेंट भी कराया है।

Home page Click Here

Telegram Group Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top