Skill India Registration: अब सभी बेरोजगार को मिलेगा रोजगार, यहां से जाने पूरी जानकारी
Skill India Registration: वे उम्मीदवार जो 10वीं पास हैं लेकिन कहीं नौकरी नहीं मिल रही है तो आप सभी के लिए बड़ी खुशखबरी है! आपको बता दे की भारत सरकार ने बेरोजगारी दूर करने और आपके कौशल को विकसित करने के लिए स्किल इंडिया पोर्टल की शुरुआत की है। जिस पर रजिस्ट्रेशन कर आप बिल्कुल फ्री में स्किल ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते है। आज के इस पोस्ट में हम आप सभी को बताने जा रहे हैं ! आप इस कौशल भारत योजना में कैसे पंजीकरण कर सकते हैं? और इसका लाभ उठाएं, इसलिए इस लेख को पूरा पढ़े।

Skill India Registration Online 2023
आपको बता दे की स्किल इंडिया पोर्टल भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से देश के नागरिकों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। स्किल इंडिया पोर्टल पर ट्रेनर और अभ्यर्थी दोनों से संबंधित जानकारी देखी जा सकती है। साथ ही नागरिक प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। यह पोर्टल राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा संचालित है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं।
इस पोर्टल के माध्यम से अब तक 20.45 लाख नागरिकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिनमें से 1.86 लाख नागरिकों को नौकरी मिल चुकी है। स्किल इंडिया पोर्टल देश के नागरिकों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगा। इस पोर्टल के संचालन से देश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
Benefits of Skill India Portal
- स्किल इंडिया पोर्टल की सहायता से आप सभी बेरोजगार युवा एवं महिलाएं अपना कौशल विकास करने के लिए आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं ।
- इस सर्टिफिकेट को हासिल करने के बाद आप आसानी से नौकरी पा सकते हैं।
- इतना ही नहीं इस पोर्टल से आप फ्री में स्किल ट्रेनिंग भी प्राप्त कर सकते हैं। और आपको एक सर्टिफिकेट भी प्रोवाइड किया जाएगा ।
- इस पोर्टल की मदद से आपको रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान किए जाएंगे।
Required documents for Skill India Registration
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
How to Registration in Skill India
- सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको कैटेगरी में कैंडिडेट का विकल्प चुनना होगा।
- सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने इसका रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यान से भरना है।
- अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। इस नंबर को आपको अपने पास रखना है।
- स्किल इंडिया पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के बाद, आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- पोर्टल पर लॉगइन करने के बाद आपके सामने इसका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। जिसे आपको ध्यान से भरना है।
- इसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको आपके आवेदन की रसीद मिल जाएगी। जिसे आपको सुरक्षित रखना है।