SILVER Price: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विस के द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद यह जानकारी प्राप्त हुई है कि, चांदी की कीमतों में जो तेजी चल रही है, वह आगे भी जारी रहेगी और अगले कुछ महीनो में इसमें तकरीबन 15% की बढ़ोतरी हो सकती है। साल 2023 के पहले 4 महीनो में चांदी को उच्च मूल्य स्तरों पर कुछ अस्थिरता का सामना करना पड़ा था। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि, हर बड़ी गिरावट के पश्चात घरेलू चांदी की कीमत में बड़े लेवल पर बदलाव देखे गए हैं और आगे भी ऐसा ही होगा, इसकी संभावना जताई जा रही है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विस के द्वारा 70,500 पर तात्कालिक सपोर्ट के साथ निचले लेवल पर लगातार संचय की सलाह दी जा रही है, परंतु मजबूत मध्यम अवधि का सपोर्ट ₹80000 पर है। हाई लेवल पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विस अगले 12 महीने अर्थात एक साल में 82000 और उसके पश्चात ₹85000 के टारगेट को रख सकता है। जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, जब साल 2023 की शुरुआत हुई तो साल 2023 की शुरुआत में चांदी अच्छी परफॉर्मेंस दे रही थी और इसकी कीमतों में पिछले 4 महीने में तकरीबन 11% का इजाफा देखा गया और तकरीबन 6% की बढ़त चांदी की कीमतों में बनी रही।
इस तरह जाने चांदी की ताजा कीमते
ऊपर आपने चांदी की कीमतों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। अब आगे हम आपको बताने जा रहे हैं कि, अगर आपको चांदी की वर्तमान दर के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है, तो आप ऐसा कैसे कर सकेंगे। बताना चाहेंगे कि चांदी की वर्तमान की कीमतों के बारे में जानकारी पाने के लिए आपको किसी भी ब्राउज़र को ओपन कर लेना है और वहां पर टुडे सिल्वर रेट इन माय सिटी लिखकर सर्च कर देना है। जैसे ही आप सर्च करेंगे, वैसे ही आपके शहर में या फिर आपके इलाके में चांदी की कीमत क्या चल रही है, इसकी पूरी जानकारी आपको प्राप्त हो जाती है। इसी प्रकार से आप दुनिया के किसी भी देश के किसी भी शहर में बिक्री किए जा रहे चांदी की कीमतों को पता कर सकते हैं।