WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

School Holiday Update: छात्रों के लिए खुशखबरी, छुट्टियों का हुआ ऐलान, इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, आदेश हुआ जारी

School Holiday Update: एक बार फिर स्कूली छात्रों के लिए राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर आ रही है। उनके लिए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिसके लिए ऑर्डर भी घोषित कर दिए गए हैं। दरअसल, त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए छात्रों को बड़ी छुट्टियों का फायदा मिल सकता है। इससे पहले आज कई स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

दरअसल, कर्नाटक में बंद के चलते बेंगलुरु और मांड्या जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों में आज यानी शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसके लिए शाम को आदेश भेज दिए गए हैं। शहर जिला कलेक्टर द्वारा कल यानी गुरुवार को घोषित आदेश के अनुसार, मांड्या स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक की सभी कक्षाएं बंद कर दी गई हैं।

School Holiday Update

पहली से 12वीं तक स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

कन्नड़ समर्थकों और किस संघ ने तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के खिलाफ कर्नाटक में छुट्टी की घोषणा की है। इसके चलते आज यानी 29 सितंबर को जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। विभिन्न समूहों द्वारा घोषित कर्नाटक बंद के कारण, बेंगलुरु शहर जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के पक्ष में छुट्टियां जारी की गई हैं। इसके अलावा मांड्या के स्कूलों में भी घोषणा की गई है।

विद्यार्थियों को लंबी छुट्टियों का लाभ

दरअसल, इन सबके बीच आज 29 सितंबर को कई जगहों पर ईद-ए-मिलाद की छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही शनिवार को कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिसका लाभ विद्यार्थियों को मिलता है। ऐसे में शनिवार को भी अवकाश होने के कारण रविवार के साप्ताहिक अवकाश के साथ 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के पावन पर्व पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में छात्रों को चार दिन की लंबी छुट्टी का फायदा मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया गया है

इधर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के आदेश के तहत दशहरा, दिवाली, शीतकालीन अवकाश सहित ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। जिससे छात्रों को फायदा होगा।

अक्टूबर माह में दशहरा के अवसर पर छह दिन की छुट्टी घोषित की गयी है। 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। नवंबर महीने में दिवाली पर 6 दिन की छुट्टी भी घोषित की गई है। 11 नवंबर से 16 नवंबर तक छुट्टी घोषित की गई है। वहीं छात्रों को 6 दिन का शीतकालीन अवकाश भी मिलेगा। 25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश से विद्यार्थियों को फायदा होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top