WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RSMSSB Exam Calendar 2023 | नया एग्जाम कैलंडर हुआ जारी | 17 भर्तियों के लिए एग्जाम तिथि घोषित

RSMSSB Exam Calendar 2023 | नया एग्जाम कैलंडर हुआ जारी | 17 भर्तियों के लिए एग्जाम तिथि घोषित : RSMSSB Exam Calendar 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अर्थात RSMSSB ने आगामी 17 भर्तियों के लिए अपना कैलेंडर जारी कर दिया है। इस एग्जाम कैलेंडर के अंदर आप राजस्थान में आने वाली कुछ बड़ी भर्तियों की एग्जाम तिथि चेक कर पाएंगे। यह एग्जाम कैलेंडर 15 मई 2023 को जारी किया गया है। एक्जाम कैलेंडर के अनुसार 2 परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है और एक नई परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। इस एग्जाम कैलेंडर में कुल 17 भर्ती परीक्षाओं के लिए आपको तिथि दी गई है। हम आपको नीचे यह एक्जाम कैलेंडर डाउनलोड करने, इसका पीडीएफ डाउनलोड करने के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

RSMSSB Exam Calendar 2023

इस एक्जाम कैलेंडर में कुल 17 भर्तियों के बारे में परीक्षा तिथि की जानकारी दी गई है। इस कैलेंडर के अनुसार सबसे पहले 9 सितंबर 2023 को सूचना सहायक सीधी भर्ती होने वाली है। उसके बाद 17 सितंबर 2023 को कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार की संयुक्त सीधी भर्ती होने वाली है। 24 सितंबर 2023 को महिला स्वास्थ्य करता की सीधी भर्ती संविदा पर होने वाली है। इसके अलावा 24 सितंबर 2023 को ही संविदा पर जीएनएम नर्सिंग कर्मियों की सीधी भर्ती होने वाली है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस कैलेंडर के अंदर कुछ परीक्षा तिथियां साल 2024 तक के लिए भी दी गई है। जिसमें कुछ बड़ी भर्ती जैसे पटवारी भर्ती, छात्रावास अधीक्षक भर्ती, सुपरवाइजर भर्ती आदि की तिथियां भी शामिल है। नीचे हम आपको पूरा कैलेंडर दे रहे हैं जहां से आप अपनी आवश्यकता के अनुसार भर्ती की तिथियां चेक कर सकते हैं।

Serial Number Exam Name Expected Exam Date and Month
1 सूचना सहायक सीधी भर्ती 2023 9 सितंबर 2023
2 कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2023 17 सितंबर 2023
3 संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 24 सितंबर 2023 (Morning)
4 संविदा नर्स (GNM) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 24 सितंबर 2023 (Evening)
5 संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 14 अक्टूबर 2023 (Morning)
6 पर्यवेक्षक (महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) भर्ती परीक्षा 2023 14 अक्टूबर 2023 (Evening)
7 कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 21 अक्टूबर 2023 (Morning)
8 सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती 2023 21 अक्टूबर 2023 (Evening)
9 उपकारापाल सीधी भर्ती परीक्षा 2023 दिसंबर 2023
10 छात्रावास अधीक्षक ग्रेड सेकंड (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 दिसंबर 2023
11 पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 2023 दिसंबर 2023
12 कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2023 जनवरी 2024
13 प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा 2023 जनवरी 2024
14 छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 3rd (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) भर्ती परीक्षा 2023 फरवरी 2024
15 कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2023 फरवरी 2024
16 पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2023 फरवरी 2024
17 जिलेदार (सिंचाई) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 फरवरी 2024

How To Check RSMSSB Exam Calendar 2023

अगर आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किए गए कैलेंडर को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे हम आपको स्टेप बाय स्टेप जानकारी दे रहे हैं जिसे आप को ध्यान पूर्वक फॉलो करना है।

  • सबसे पहले आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • यहां पर आपको न्यूज़ एंड नोटिफिकेशन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने राजस्थानी कर्मचारी चयन बोर्ड, नए कैलेंडर पर क्लिक करने का विकल्प आएगा।
  • उसके बाद आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा जिसे आप चाहे तो प्रिंट निकाल सकते हैं या फिर डाउनलोड कर सकते हैं।

सारांश

हमने आज आपको इस आर्टिकल में राजस्थानी कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किए गए एक्जाम कैलेंडर के बारे में जानकारी दी है। साथ ही आपको बताया है कि किस प्रकार से आप यह कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर ऐसा है तो आर्टिकल को जरूरतमंद लोगों तक शेयर जरूर करें।

Important Link

Official Website to Download RSMSSB Exam Calendar 2023 – Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top