RSCIT Free Course for Female 2023: राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां से करे ऑनलाइन आवेदन
RSCIT Free Course for Female 2023 – राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं और लड़कियों के लिए राजस्थान फ्री कंप्यूटर कोर्स फॉर फीमेल 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इच्छुक महिलाएं जो राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2023 के लिए आवेदन करना चाहती हैं, वे 26 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। राजस्थान फ्री कंप्यूटर कोर्स 2023 से संबंधित पूरी जानकारी हमारे द्वारा आगे उपलब्ध कराई जा रही है। इसलिए इस लेख के अंत तक बने रहे। फ्री कंप्यूटर कोर्स 2023 राजस्थान के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। RSCIT Free Course for Female 2023

RSCIT Free Course for Female 2023 Notification
RSCIT Free Course for Female 2023 – इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत निःशुल्क आरएससीआईटी पाठ्यक्रम 2023 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस योजना के तहत राजस्थान की महिलाएं मुफ्त में आरएससीआईटी कोर्स कर सकती हैं। आप आरएससीआईटी फ्री कोर्स फॉर फीमेल 2023 के लिए 26 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। RSCIT Free Course for Female 2023 की अधिसूचना नीचे दी गई है। राजस्थान फ्री कंप्यूटर कोर्स 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया और सीधा लिंक नीचे दिया गया है। राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2023 पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया का पूरा विवरण नीचे दिया गया है।
Important details for RSCIT Free Course for Female 2023
आर्टिकल का नाम | RSCIT Free Course for Female 2023 |
शुरू की गई | राजस्थान सरकार के माध्यम |
उद्देश्य | कंप्यूटर की सामान्य जानकारी देकर महिलाओं को डिजिटल बनाना |
कैटेगरी | इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना 2023 |
भाषा | हिंदी |
वितरण का स्थान | राजस्थान |
लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं एवं महिलाएं |
साल | 2023 |
विभागीय वेबसाइट | wcd.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Free Computer Course 2023 Latest News
राजस्थान फ्री कंप्यूटर कोर्स योजना 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजस्थान में महिलाओं को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के लिए आरएससीआईटी फ्री कोर्स फॉर फीमेल 2023 के तहत अधिसूचना जारी कर दी गई है। RSCIT Free Computer Course 2023 के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न कंप्यूटर कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। RSCIT फ्री कंप्यूटर कोर्स 2023 की अवधि 3 महीने की होगी। महिलाओं के लिए आरएससीआईटी फ्री कोर्स 2023 की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2023 है। अधिक जानकारी के लिए महिलाओं के लिए फ्री कंप्यूटर कोर्स 2023 नोटिफिकेशन से देखा जा सकता है। महिलाओं के लिए आरएससीआईटी फ्री कोर्स 2023 परीक्षा तिथि और महिलाओं के लिए आरएससीआईटी फ्री कोर्स 2023 मेरिट सूची के बारे में जानकारी जल्द ही अपडेट की जाएगी।
Age Limit for RSCIT Free Course for Female 2023
राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2023 के आवेदन करने हेतु न्यूनतम आयु 16 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2023 को आधार मानकर की जाएगी। जबकि आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।
Application Fee details for RSCIT Free Course for Female 2023
Rajasthan Free RSCIT Course 2023 के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है यानी महिलाएं इस कोर्स के लिए मुफ्त में आवेदन कर सकती हैं।
Education Qualification for RSCIT Free Course for Female 2023
राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2023 के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अन्य दो पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करते समय महिलाओं को कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
Required documents for RSCIT Free Course for Female 2023
- आयु सत्यापन के लिए कक्षा 10वीं की मार्कशीट।
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट।
- जाति प्रमाण पत्र।
- पोस्ट ग्रेजुएशन के मामले में ग्रेजुएशन की मार्कशीट।
- विधवा के मामले में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र / तलाकशुदा के मामले में तलाक प्रमाण पत्र / परित्यक्ता के मामले में परित्याग का शपथ पत्र।
- हिंसा की शिकार महिला के मामले में एफ.आई.आर. घरेलू घटना रिपोर्ट/महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र/अपराजिता पर घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज करने हेतु दस्तावेज की प्रतिलिपि।
- कोई अन्य दस्तावेज जो अभ्यर्थी प्राप्त करना चाहता है।
RSCIT Free Course for Female 2023 Necessary Guidelines
- इस कोर्स के लिए 16 से 40 साल की उम्र की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के आधार पर की जा सकती है।
- आरएससीआईटी फ्री कोर्स फॉर फीमेल 2023 के लिए योग्यता 10वीं पास रखी गई है।
- इस योजना के तहत सभी वर्ग की महिलाएं जैसे महिलाएं, किशोरी, लड़कियां, स्वयं सहायता समूह सदस्य, कॉलेज छात्राएं, बीपीएल और अल्पसंख्यक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- आरएससीआईटी कोर्स का प्रशिक्षण राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के माध्यम से दिया जाएगा।
- आरएससीआईटी कोर्स की ट्रेनिंग 132 घंटे यानी 3 महीने की होती है।
- इसमें विधवा, तलाकशुदा, हिंसा से पीड़ित महिलाएं, परित्यक्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- अभ्यर्थियों का चयन जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
- चयनित अभ्यर्थियों को राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा चयनित आईटी नॉलेज सेंटरों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन से होगी। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 65% बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है।
- आरएससीआईटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
Selection Process for RSCIT Free Course for Female 2023
RSCIT Free Course for Female 2023 राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2023 के लिए चयनित महिलाएं आरकेसीएल पर लॉगिन कर अपनी सूची देख सकेंगी। जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर प्रशिक्षुओं का चयन निम्नलिखित प्राथमिकता से किया जायेगा।
उपरोक्त श्रेणियों के अभ्यर्थियों के चयन के बाद बची हुई सीटों पर 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर सूची तैयार की जाएगी। समान अंक होने की स्थिति में अधिक उम्र वाली महिला प्रशिक्षु को प्राथमिकता दी जायेगी।
आवंटित सीटों में से 18% एससी और 14% एसटी महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यदि संबंधित श्रेणी में कोई उपलब्धता नहीं है तो इसे अन्य से भरा जा सकता है। RSCIT Free Course for Female 2023
आईटी ज्ञान केंद्रवार प्रशिक्षुओं के चयन के बाद, आरकेसीएल चयनित प्रशिक्षुओं के मोबाइल या ईमेल आईडी पर संदर्भ संख्या और आईटी ज्ञान केंद्र को सूचित करेगा। इसके बाद महिला उम्मीदवार को उस आईटी नॉलेज सेंटर में ट्रेनिंग के लिए रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद रिपोर्टिंग प्रशिक्षु का लर्नर कोड आरकेसीएल द्वारा जारी किया जाएगा। प्रशिक्षु को 1 सप्ताह में आईटी नॉलेज सेंटर पर बायोमेट्रिक पंजीकरण कराकर नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी। अन्यथा प्रशिक्षु का प्रवेश निरस्त कर दिया जायेगा।
Exam Pattern for RSCIT Free Course for Female 2023
आरएससीआईटी लिखित परीक्षा 70 अंकों की होती है। इसमें कुल 35 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का है और परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करने के लिए 70 में से 28 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा में 30 में से 12 अंक लाना अनिवार्य है। इस प्रकार आपको 100 अंकों में से न्यूनतम 40 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। आरएससीआईटी लिखित परीक्षा में यदि आप 35 प्रश्नों में से 14 प्रश्न सही पाते हैं तो आप परीक्षा पास कर लेते हैं।
How to Apply for RSCIT Free Course for Female 2023
- राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आरकेसीएल की आधिकारिक वेबसाइट com/wcdnew पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर “नया आवेदन प्रारंभ करें” विकल्प का चयन करना होगा।
- इसके बाद जन आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें और ‘विवरण प्राप्त करें’ पर क्लिक करें।
- जन आधार से जुड़े सदस्यों की सूची सामने आ जाएगी, जिस सदस्य का फॉर्म अप्लाई करना है उसका चयन कर प्रोसेस करना होगा।
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से वेरिफाई करें।
- अब आरएससीआईटी कोर्स चुनें और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- अब प्रशिक्षण के लिए जिले और तहसील का चयन करना होगा और अपनी प्राथमिकता के अनुसार आईटी ज्ञान केंद्र का चयन करना होगा।
- इसके बाद आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
- इसके बाद हस्ताक्षर, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसे अच्छी तरह जांच लें। इसके बाद सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए एप्लिकेशन आईडी मिल जाएगी जाएगी। आप इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित भी रख सकते हैं।
Important link RSCIT Free Course for Female 2023
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
RSCIT Free Course for Female 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2023 तक रखी गई है।
राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Rajasthan Free RSCIT Course 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक ऊपर लेख में दिया गया है।