Reliance Capital share: जैसा कि आप जानते हैं कि, अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल कंपनी दिवाली हो चुकी है और पिछले कई महीने से इस कंपनी के बिक्री की प्रक्रिया चल रही है, जो कि अब अपने अंतिम चरण पर आ चुकी है।

रिलायंस कैपिटल के जो लैंडर है, उन्हें ऐसी उम्मीद है कि, हिंदूजा ग्रुप चालू तिमाही अर्थात दिसंबर से पहले दिवालिया रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए पैसा जुटा लगी। इसी बीच हम आपको बताना चाहते हैं कि, रिलायंस कैपिटल के शेयर की ट्रेडिंग एक बार फिर से स्टार्ट हो चुकी है और सप्ताह के तीसरे बिजनेस डे बुधवार को रिलायंस कैपिटल के शेयर 5% के अपर सक्रिट के साथ 11.94 के लेवल पर चले गए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, रिलायंस कैपिटल के शेयर में लगातार अपर सर्किट लग रहा है। हम आपको इस बात की भी जानकारी देना चाहते हैं कि तकरीबन 96% शेयर पिछले 5 साल में टूट गया है और इस दौरान शेयर की कीमत 262 रुपए से टूटकर करंट कीमत पर आ चुकी है।
हिंदुजा समूह का फंड जुटाने पर जोर
इस बात की भी जानकारी हम आपको देना चाहते हैं कि, रिलायंस कैपिटल के लिए एकमात्र बोली जिस कंपनी के द्वारा लगाई गई है, उसका नाम इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग लिमिटेड है, जो की हिंदूजा ग्रुप की ही कंपनी है और अब हिंदूजा ग्रुप रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए लगातार फंड जुटाना का काम कर रहा है।
इसके लिए हिंदूजा ग्रुप में भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा रिलायंस जनरल इंश्योरेंस और रिलायंस निप्पन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शेयरों को गिरवी रखने की परमिशन देने की रिक्वेस्ट करी है। हालांकि यह परमिशन नहीं दिया गया था।
अपने लोन पर चुक के पश्चात साल 2021 में नवंबर के महीने में रिलायंस कैपिटल के लैंडर ने रिलायंस कैपिटल को लोन सॉल्यूशन के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में भेजा था और इसी के बाद से नीलामी की प्रक्रिया स्टार्ट हो गई थी, जिसमें खरीदारी के लिए सबसे बड़ी कंपनी के तौर पर हिंदूजा ग्रुप सामने आया था। इसके अलावा टोरेंट इन्वेस्टमेंट भी खरीदारी के लिए बोली लगा रहा है।