Rajasthan Tarbandi Yojna 2023: अब किसानों को मिलेंगे 48000 रुपए, यहां से जाने आवेदन प्रक्रिया
Rajasthan Tarbandi Yojna 2023: Rajasthan Tarbandi Yojna 2023 – किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा राजस्थान तारबंदी योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत राज्य के जो किसान अपने खेतों में बाड़ लगाना चाहते हैं उन्हें बाड़ (तारबंदी) बनाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना में होने वाले कुल खर्च का 50% सरकार आपको देगी। शेष 50% किसानों को स्वयं देना होगा। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इस राजस्थान तारबंदी योजना 2023 से संबंधित सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज आदि प्रदान करने जा रहे हैं। इसलिए इस लेख के अंत तक बने रहे।

Rajasthan Tarbandi Yojna 2023 latest news
आपको बता दे की इस योजना का लाभ राज्य के लघु सीमांत किसानों को प्रदान किया जाएगा। इस राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के तहत अधिकतम 400 मीटर तक तारबंदी पर ही सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना के तहत बाड़ लगाकर फसलों को आवारा पशुओं से बचाया जा सकता है। इसके लिए कम से कम 3 लाख 96 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
इस योजना के तहत राज्य के किसानों को 8 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी राजस्थान तारबंदी योजना 2023 का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें इस योजना के तहत सबसे पहले आवेदन करना होगा। उसके बाद ही आपको इस योजना के तहत सरकार से आर्थिक सहायता मिलेगी।
Eligibility for Rajasthan Tarbandi Yojna 2023
- Rajasthan Tarbandi Yojna 2023 का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास बैंक खाता होना चाहिए।
- आवेदक के पास एक स्थान पर कम से कम5 हेक्टेयर भूमि होनी चाहिए।
- यदि आवेदक पूर्व में किसी योजना का लाभ ले रहा है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकेगा।
Required Documents for Rajasthan Tarbandi Yojna 2023
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की फ़ोटो कॉपी
- पहचान पत्र
- जमीन की जमाबंदी (6 महीने से अधिक पुरानी ना हो)
- परिवार राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
How to Apply For Rajasthan Tarbandi Yojna 2023
- राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर तारबंदी योजना के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद अप्लाई ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करे।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- इसके बाद आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब इस फॉर्म की हार्डकॉपी को नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में जमा करा दें। इस प्रकार राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते है।
Important link: Rajasthan Tarbandi Yojna 2023
Official website