Rajasthan Palanhar Yojana 2023: राजस्थान पालनहार योजना 2023 के तहत 1500 रुपए प्रतिमाह प्राप्त करें, यहां से जाने आवेदन प्रक्रिया
Rajasthan Palanhar Yojana 2023: Rajasthan Palanhar Yojana 2023 -नमस्कार दोस्तों, राजस्थान पालनहार योजना 18 फरवरी 2005 से शुरू की गई है। राजस्थान पालनहार योजना में अनाथ, आश्रित और गरीब बच्चों को उनके पालन-पोषण और शिक्षा के लिए मासिक सहायता दी जाती है। आपको बता दे की फिलहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस योजना के तहत मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी कर दी है। अब 6 साल तक के बच्चों को 500 रुपये प्रति माह की जगह 750 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। जबकि 6 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को 1000 रुपये के बजाय 1500 रुपये दिए जाएंगे। सहायता राशि में यह वृद्धि 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगी। राजस्थान पालनहार योजना 2023 के बारे में पूरी जानकारी नीचे दी गई है। Rajasthan Palanhar Yojana 2023 से संबदित अधिक जानकारी के लिए इस लेख के अंत तक बने रहे।

Rajasthan Palanhar Yojana 2023
Rajasthan Palanhar Yojana का लाभ अनाथ, आश्रित और गरीब बच्चों को दिया जाएगा। उम्मीदवार निर्धारित आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला अधिकारी, विकास अधिकारी या ईमित्र कियोस्क सेंटर पर जाकर राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है। राजस्थान पालनहार योजना 2023 के तहत 6 साल तक के बच्चों को 750 रुपये प्रति माह और 6 से 18 साल तक के बच्चों को 1500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। आप राजस्थान पालनहार योजना 2023 आवेदन पत्र की स्थिति ऑनलाइन जांच सकते हैं। Rajasthan Palanhar Yojana 2023 के आवेदन पत्र की स्थिति, भुगतान की स्थिति, आवेदन पत्र की स्थिति, आवेदन पत्र, आपके गांव या शहर की सूची सहित सभी जानकारी नीचे दी गई है।
राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए पात्रता: Rajasthan Palanhar Yojana 2023
राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। राजस्थान पालनहार योजना 2023 के अंतर्गत निम्नलिखित श्रेणियां जोड़ी गई हैं।
- अनाथ बच्चे।
- न्यायिक प्रक्रिया से मृत्यु दंड/ आजीवन कारावास प्राप्त माता-पिता की संतान।
- निराश्रित पेंशन की पात्र विधवा माता की अधिकतम तीन संताने।
- कुष्ठ रोग से पीड़ित माता-पिता की संतान।
- विकलांग माता-पिता की संतान।
- पुनर्विवाहित विधवा माता की संतान।
- नाता जाने वाली माता की अधिकतम तीन संताने।
- एड्स पीड़ित माता-पिता की संतान।
- तलाकशुदा परित्यक्ता महिला की संतान।
राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लाभ: Rajasthan Palanhar Yojana 2023
0 से 6 आयु वर्ग के बच्चे हेतु – 750 रुपये प्रतिमाह (आंगनबाड़ी जाना अनिवार्य)
6 से 18 आयु वर्ग के बच्चे हेतु – 1500 रुपये प्रतिमाह (विद्यालय जाना अनिवार्य)
वस्त्र, स्वेटर, जूते आदि हेतु – 2000 रुपये वार्षिक अतिरिक्त एकमुश्त देय (विधवा एवं नाता की श्रेणी को छोड़कर)
राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज: Rajasthan Palanhar Yojana 2023
- अभिभावक का आय प्रमाण पत्र।
- बच्चे का आधार कार्ड।
- भामाशाह कार्ड या जन आधार कार्ड।
- बच्चे का आंगनवाड़ी केंद्र पर पंजीकरण/स्कूल में पढ़ने का प्रमाण पत्र।
- पालन-पोषण का प्रमाण पत्र।
- अनाथ बच्चे – माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र।
- माता-पिता को आजीवन कारावास – सजा की प्रति।
- पुनर्विवाहित माँ के बच्चे- माँ के पुनर्विवाह का प्रमाण पत्र।
- निराश्रित विधवा माँ एवं पति का मृत्यु प्रमाण पत्र।
- नाता जाने वाली सन्ताने – यदि मां 1 वर्ष या उससे अधिक समय से लापता है तो प्रमाण पत्र। इसके लिए आप अपने नजदीकी ग्राम सभा, नगर पालिका में जाकर प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
- तलाकशुदा महिलाओं के बच्चे – जो महिलाएं तलाकशुदा हैं, उन्हें अपने स्वयं के शपथ प्रमाण पत्र और दो स्वतंत्र गवाहों के आधार पर धार्मिक प्राधिकरण द्वारा जारी प्रमाण पत्र के साथ अपने तलाक के दस्तावेज जमा करने होंगे।
- एड्स से पीड़ित माता-पिता के बच्चे – राजस्थान एड्स नियंत्रण सोसायटी में पंजीकरण का प्रमाण पत्र।
- विकलांग माता-पिता के बच्चे – सक्षम मेडिकल बोर्ड से विकलांगता का प्रमाण पत्र।
- कुष्ठ रोग से पीड़ित माता-पिता- प्रभावित माता-पिता को सक्षम मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र।
- परित्यक्त महिलाओं के बच्चे – परित्यक्त महिलाएं – अगर वे तीन साल या उससे अधिक समय से अपने पति से अलग रह रही हैं तो उन्हें इसका प्रमाण पत्र भी देना होगा।
राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए आवेदन कैसे करे ? Rajasthan Palanhar Yojana 2023
उम्मीदवार राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है।
- उम्मीदवार राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
- उम्मीदवार आवेदन पत्र अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र से भी प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके बाद आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
- आवेदन पत्र के साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
- इसके बाद शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थी जिला मजिस्ट्रेट और ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थी विकास अधिकारी के पास आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप एसएसओ पोर्टल या नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- इसके बाद आपके द्वारा दी गई जानकारी और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। तभी बच्चे को इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
Rajasthan Palanhar Yojana 2023 Status
आप घर बैठे राजस्थान पालनहार योजना 2023 की स्थिति जांच सकते हैं। राजस्थान पालनहार योजना 2023 भुगतान स्थिति की जांच करने की प्रक्रिया इस प्रकार है।
- सबसे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- इसके बाद होम पेज पर ई-सर्विसेज सेक्शन में पालनहार पेमेंट स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करें।
- इससे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको अपना शैक्षणिक वर्ष, भामाशाह नंबर या एप्लिकेशन आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और गेट स्टेटस पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रका आपकी स्क्रीन पर राजस्थान पालनहार योजना 2023 भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
Important link: Rajasthan Palanhar Yojana 2023
पालनहार योजना के लिए पात्रता नियम, अपने क्षेत्र की जिलेवार सूची और पूरी जानकारी देखें। | Click Here |
Rajasthan Palanhar Yojana 2023 Status | Click Here |
राजस्थान पालनहार योजना आवेदन पत्र का प्रारूप | Click Here |
Rajasthan Palanhar Yojana 2023 Payment Status | Click Here |
Official Website | Click Here |