WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Marriage New Rule 2023: राजस्थान में इस नियम से शादी करने वालों को सरकार देगी 10 लाख रुपए, यहां से जाने सम्पूर्ण जानकारी

Rajasthan Marriage New Rule 2023: राजस्थान में इस नियम से शादी करने वालों को सरकार देगी 10 लाख रुपए, यहां से जाने सम्पूर्ण जानकारी: Rajasthan Marriage New Rule 2023 – राजस्थान में इस नियम के मुताबिक शादी करने वालों को सरकार 10 लाख रुपये देगी। आपको बता दे की राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने शादी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने विभिन्न जातियों के बीच भाईचारे की भावना को बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब राजस्थान में अंतरजातीय विवाह करने पर सरकार देगी 10 लाख रुपये। राजस्थान में पहले अंतरजातीय विवाह के लिए पांच लाख रुपये की राशि दी जाती थी, लेकिन अब सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर दस लाख रुपये कर दिया है।

Rajasthan Marriage New Rule 2023: राजस्थान में इस नियम से शादी करने वालों को सरकार देगी 10 लाख रुपए, यहां से जाने सम्पूर्ण जानकारी
Rajasthan Marriage New Rule 2023: राजस्थान में इस नियम से शादी करने वालों को सरकार देगी 10 लाख रुपए, यहां से जाने सम्पूर्ण जानकारी

Rajasthan Marriage New Rule

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। अंतरजातीय विवाह पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को अब बढ़ाकर ₹1000000 कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित “डॉ. सविता बेन अम्बेडकर अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना” के तहत अंतर्जातीय विवाह करने पर ₹1000000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस राशि में आठ साल के लिए पांच लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट किया जाएगा। शेष 5 लाख रुपये संयुक्त बैंक खाते में जमा किए जाएंगे। Rajasthan Marriage New Rule 2023

राजस्थान में यह योजना 2006 में वसुंधरा राजे सरकार में शुरू की गई थी। उस समय अंतर्जातीय विवाह के लिए ₹50000 की राशि दी जाती थी। बाद में वर्ष 2013 में इसे बढ़ाकर ₹500000 कर दिया गया। इसके बाद राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने इसे पांच लाख से बढ़ाकर वर्तमान में ₹10,00000 कर दिया है। यह केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा साझा किया जाता है, जिसमें केंद्र सरकार का योगदान 25% और राज्य सरकार का योगदान 75% है।

किस प्रकार से मिलेगा लाभ Rajasthan Marriage New Rule 2023

Rajasthan Marriage New Rule 2023 – इस साल के बजट भाषण में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणा को अब लागू कर दिया गया है। राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी किए हैं।  आपको बता दे की राजस्थान में अंतरजातीय विवाह के लिए अब 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इसमें शादी के समय संयुक्त खाते में 5 लाख रुपये तुरंत जमा करा दिए जाएंगे। बाकी 5 लाख रुपये की 8 साल के लिए एफडी कराई जाएगी।

राजस्थान सरकार के इस फैसले से विभिन्न जातियों में भाईचारा बढ़ेगा। यह विभिन्न जातियों के बीच विभाजन के बाद के तनाव को कम करने में भी मदद करेगा। राजस्थान सरकार द्वारा अंतर्जातीय विवाह के लिए मिलने वाली राशि को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top