Rajasthan Girl Students Agriculture Subject Yojana 2023 राजस्थान में एग्रीकल्चर छात्राओं को सब्जेक्ट लेने पर प्रोत्साहन राशि मिलेगी : Rajasthan Girl Students Agriculture Subject Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कृषि विषय पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। राजस्थान में कृषि को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना शुरू की गई है। Rajasthan Girl Students Agriculture Subject Yojana 2023 के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यदि कोई छात्रा 12वीं कक्षा में कृषि विषय लेती है तो उसे प्रति वर्ष 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में कृषि विषय लेने पर 12,000 रूपये की वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसी प्रकार, कृषि में पीएचडी करने के लिए छात्राओं को 15,000 रुपये प्रति वर्ष की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह राशि सीधे बालिका के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है। Rajasthan Girl Students Agriculture Subject Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से 30 सितंबर 2023 तक राज किसान साथी पोर्टल पर किया जा सकता है। Rajasthan Girl Students Agriculture Subject Yojana 2023 की विस्तृत जानकारी नीचे दी गयी है।

15 से 40 हजार रुपए दिए जाएंगे
कक्षा 11वीं एवं 12वीं में कृषि विषय लेकर 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को 15,000 रुपये प्रति वर्ष देय है। इसी प्रकार कृषि स्नातक एवं स्नातकोत्तर में अध्ययनरत छात्राओं को 25 हजार रुपये प्रति वर्ष तथा कृषि विषय में पीएचडी में अध्ययनरत छात्राओं को 40 हजार रुपये प्रति वर्ष की धनराशि देय है।
Rajasthan Girl Students Agriculture Subject Yojana 2023 Latest News
कृषि विभाग ने बोर्ड कक्षाओं और विश्वविद्यालय स्तर पर कृषि की पढ़ाई करने वाली जिले की 875 छात्राओं को 54.05 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी है। अब नए सत्र में इस विषय की पढ़ाई करने वाली छात्राओं से प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी.
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक (विस्तार) बुद्धि प्रकाश पारीक ने बताया कि यह प्रोत्साहन राशि कक्षा 11वीं, 12वीं, स्नातक एवं पीजी पाठ्यक्रमों में कृषि अध्ययनरत छात्राओं को दी जा रही है। इसके लिए राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है.
How to Apply Rajasthan Girl Students Agriculture Subject Yojana 2023
- राजस्थान गर्ल स्टूडेंट एग्रीकल्चर सब्जेक्ट योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 1 जुलाई से 30 सितंबर 2023 तक रखी गई है।
- छात्राएं इस योजना के लिए राज किसान साथी पोर्टल पर जनाधार के माध्यम से या नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
- छात्राओं को अपनी पिछली कक्षा की मार्कशीट और राजस्थान का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
- आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी और बैंक विवरण सही-सही भरना होगा।
राज किसान साथी पोर्टल पर जनाधार के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद स्कूल और कॉलेज को छात्र के फॉर्म का भौतिक सत्यापन करना होगा। इसके बाद यह फॉर्म संयुक्त निदेशक कृषि को भेजा जाएगा। इस बीच संस्था प्रधान को अध्ययन प्रमाण पत्र देना होगा। इस कक्षा में विद्यार्थी द्वारा पुनः प्रवेश नहीं लिया गया है। साथ ही छात्र फेल भी नहीं हुआ है. इस आशय का प्रमाण पत्र संस्था द्वारा ऑनलाइन जारी करना होगा।
Rajasthan Girl Students Agriculture Subject Yojana 2023 Important Links
Start Rajasthan Girl Students Agriculture Subject Yojana 2023 form | 1 July 2023 |
Last Date Online Application form | 30 September 2023 |
Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Check All Latest Jobs | allgovtjobupdate.com |