Rajasthan Assembly Election Program 2023: राजस्थान में चुनाव 23 नवंबर 2023 को और मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी, यहां से देखे पूरी जानकारी
Rajasthan Assembly Election Program 2023: नमस्कार दोस्तों, राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 का ऐलान हो चुका है। राजस्थान विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई ह। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर एक चरण में वोट डाले जाएंगे। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर 2023 को होगा और चुनाव परिणाम 10 दिन बाद 3 दिसंबर 2023 को जारी किए जाएंगे। Rajasthan Assembly Election Program 2023 से संबदित अधिक जानकरी के लिए इस लेख के अंत तक बने रहे।
Rajasthan Assembly Election Program 2023 – फिलहाल राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत राज्य के मुख्यमंत्री हैं। गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 14 जनवरी, 2024 को समाप्त हो रहा है। राज्य की 200 सीटों में से 141 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं। जबकि एससी के लिए 25 और एसटी के लिए 34 सीटें आरक्षित हैं।

Rajasthan Assembly Election Program 2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना और नामांकन सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 से शुरू होंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2023 रखी गई है। नामांकन पत्रों की जांच 7 नवंबर 2023 रखी गई है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 9 नवंबर 2023 को रखा गया है। इसके बाद राजस्थान में मतदान गुरुवार, 23 नवंबर 2023 को होगा और फिर वोटों की गिनती रविवार, 3 दिसंबर 2023 को होगी।
बीजेपी की पहली लिस्ट जारी: Rajasthan Assembly Election Program 2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार दोपहर को पहली सूची जारी कर दी है। आचार संहिता लागू होने के कुछ देर बाद ही बीजेपी ने 41 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। 7 सांसदों के साथ एक रिटायर आईएएस को भी मैदान में उतारा गया है।
नाम | सीट |
गंगानगर | जयदीप बिहाणी |
भादरा | संजीव बेनीवाल |
डूंगरगढ़ | ताराचंद सारस्वत |
सुजानगढ़ (SC) | संतोष मेघवाल |
झुंझुनूं | बबलू चौधरी |
मंडावा | नरेंद्र कुमार, सांसद |
नवलगढ़ | विक्रम सिंह जाखल |
उदयपुरवाटी | शुभकरण चौधरी |
फतेहपुर | श्रवण चौधरी |
लक्ष्मणगढ़ | सुभाष मेहरिया |
दांतारामगढ़ | गजानंद कुमावत |
कोटपूतली | हंसराज पटेल |
दूदू (SC) | डॉ. प्रेमचंद बैरवा |
झोटवाड़ा | राज्यवर्धन राठौड़, सांसद |
विद्याधर नगर | दीया कुमारी, सांसद |
बस्सी (ST) | चंद्रमोहन मीणा, रिटायर्ड IAS |
तिजारा | बाबा बालकनाथ, सांसद |
बानसूर | देवी सिंह शेखावत |
अलवर ग्रामीण (SC) | जयराम जाटव |
नगर | जवाहर सिंह बेढ़म |
वैर (SC) | बहादुर सिंह कोली |
हिंडौन (SC) | राजकुमारी जाटव |
सपोटरा (ST) | हंसराज मीणा |
सवाई माधोपुर | डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, सांसद |
बांदीकुई | भागचंद डाकरा |
लालसोट (ST) | रामबिलास मीणा |
बामनवास (ST) | राजेंद्र मीणा |
देवली-उनियारा | विजय बैंसला |
किशनगढ़ | भागीरथ चौधरी, सांसद |
केकड़ी | शत्रुघ्न गौतम |
बिलाड़ा (SC) | अर्जुनलाल गर्ग |
बायतु | बालाराम मूंढ़ |
सांचौर | देवजी पटेल, सांसद |
सागवाड़ा (ST) | शंकर डेचा |
चौरासी (ST) | सुशील कटारा |
खेरवाड़ा (ST) | नानालाल आहरी |
डूंगरपुर (ST) | बंसीलाल कटारा |
बागीदौरा (ST) | कृष्णा कटारा |
कुशलगढ़ (ST) | भीमा भाई डामोर |
मांडल | उदयलाल भडाणा |
सहाड़ा | लादूलाल पितलिया |
राजस्थान में पहली बार बुजुर्ग और दिव्यांग घर से वोट डाल सकेंगे: Rajasthan Assembly Election Program 2023
राजस्थान में पहली बार चुनाव आयोग वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को घर से वोट डालने की सुविधा भी देगा। विधानसभा चुनाव में यह सुविधा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के लोगों को भी दी जाएगी।
राजस्थान में जाति सर्वेक्षण में पूछे जाएंगे 24 सवाल: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में जाति सर्वेक्षण की घोषणा की है। सियासी गलियारों में इसे गहलोत के मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है।