Quiz: आखिर पूरी दुनिया में कौन सा है वो एकमात्र ऐसा देश, जिस की तीन Capital हैं? : Quiz: आज हम आपके लिए एक ऐसा सवाल लेकर आए हैं जिसके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा और न ही कभी सोचा होगा। आज का सवाल आपको बताएगा कि आपको देश-दुनिया के बारे में कितनी जानकारी है.

सवाल – दरअसल, आज का सवाल सिर्फ ये है कि पूरी दुनिया में किस देश की तीन अलग-अलग राजधानियां (Capital) हैं? आपको बता दें कि इस सवाल का जवाब देने के लिए आपके पास सिर्फ 8 सेकंड हैं। हालाँकि, यदि आप इसका उत्तर नहीं जानते हैं, तो कोई बात नहीं, हमने नीचे इसका उत्तर विस्तार से बताया है।
उत्तर – दरअसल, दक्षिण अफ्रीका दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी तीन राजधानियाँ हैं। दक्षिण अफ़्रीका की वे तीन राजधानियाँ इस प्रकार हैं: केप टाउन, ब्लोमफ़ोन्टेन और प्रिटोरिया। केप टाउन दक्षिण अफ़्रीका की विधायी राजधानी है। जबकि, ब्लोमफ़ोन्टेन न्यायिक राजधानी है, और प्रिटोरिया प्रशासनिक और कार्यकारी राजधानी है।
केप टाउन दक्षिण अफ़्रीका की संसद का शहर है। यह अपने बंदरगाह, केप पॉइंट और टेबल माउंटेन के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर की स्थापना डच ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा डच जहाजों के लिए आपूर्ति स्टेशन के रूप में की गई थी। 1652 में यह दक्षिण अफ़्रीका में पहली स्थायी यूरोपीय बस्ती थी। आज यह लगभग 50 लाख लोगों की आबादी वाला एक विशाल शहर है।