Quiz: आखिर ऐसा कौन सा फल है, जिसमें छिलका और बीज दोनों नहीं होते? : General Knowledge Quiz: आज हम आपके लिए एक ऐसी प्रश्नोत्तरी लेकर आए हैं, जिसके सवाल और जवाब दोनों ही अजीब हैं।

General Knowledge Quiz: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज के समय में किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स (General Knowledge) की बहुत आवश्यकता होती है। इनसे जुड़े कई सवाल एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान पूछे जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सवाल लेकर आए हैं जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। आपसे अनुरोध है कि नीचे दिए गए प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें और उनका उत्तर दें। हालाँकि, हमने नीचे सभी सवालों के जवाब दिए हैं, आप उन्हें कहीं नोट कर सकते हैं।
प्रश्न: विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री का नाम क्या है?
उत्तर: श्रीमती श्रीमाओ भंडारनायके (श्रीलंका)।
प्रश्न: ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर: 7 अप्रैल को।
प्रश्न: विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर: वाशिंगटन डी. सी. में।
प्रश्न: प्रथम भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता कौन थे?
उत्तर: रवीन्द्रनाथ टैगोर।
प्रश्न: पृथ्वी की सबसे अन्दर की सतह किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर: गुरुमंडल।
प्रश्न: सबसे अधिक समय तक जीने वाला प्राणी कौन सा है?
उत्तर: कछुआ।
प्रश्न: आजाद हिन्द फौज का गठन कब हुआ था?
उत्तर: 1942 ई० में।
प्रश्न: किस जीव की संख्या, संसार में सर्वाधिक है?
उत्तर: मछली।
प्रश्न: पृथ्वी को दो भागों में बांटने वाली काल्पनिक रेखा, क्या कहलाती है?
उत्तर: भूमध्य रेखा।
सवाल – वह कौन सा फल है, जिसका छिलका और बीज दोनों नहीं होते?
उत्तर – दरअसल, वह फल शहतूत है, जिसमें छिलका और बीज दोनों नहीं पाए जाते हैं।