Quiz: आखिर किस देश में समोसा खाने पर बैन है? : Samosa Ban Country: आप जहां भी जाएं, कुछ भी करें, इतिहास हमेशा एक ही रहता है। आज हम आपको सामान्य ज्ञान के कुछ ऐसे सवाल बताने जा रहे हैं जिनके जवाब यही रहेंगे।

GK Quiz In Hindi: सामान्य ज्ञान पूरी दुनिया में सामान्य विषय है। यह हर जगह एक जैसा ही रहता है. आप जहां भी जाएं, कुछ भी करें, इतिहास हमेशा एक ही होता है। आज हम आपको सामान्य ज्ञान के कुछ ऐसे सवाल बताने जा रहे हैं जिनके जवाब चाहे आज दिए जाएं या एक साल बाद, वही रहेंगे। इसलिए परीक्षा में ऐसे प्रश्न भी पूछे जाते हैं। तो हम आपको बताते हैं ऐसे सवाल और उनके जवाब।
प्रश्न: विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री का नाम क्या है?
उत्तर: श्रीमती श्रीमाओ भंडारनायके (श्रीलंका)।
प्रश्न: ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर: 7 अप्रैल को।
प्रश्न: विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर: वाशिंगटन डी. सी. में।
प्रश्न: प्रथम भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता कौन थे?
उत्तर: रवीन्द्रनाथ टैगोर।
प्रश्न: पृथ्वी की सबसे अन्दर की सतह किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर: गुरुमंडल।
प्रश्न: सबसे अधिक समय तक जीने वाला प्राणी कौन सा है?
उत्तर: कछुआ।
प्रश्न: आजाद हिन्द फौज का गठन कब हुआ था?
उत्तर: 1942 ई० में।
प्रश्न: किस जीव की संख्या, संसार में सर्वाधिक है?
उत्तर: मछली।
प्रश्न: पृथ्वी को दो भागों में बांटने वाली काल्पनिक रेखा, क्या कहलाती है?
उत्तर: भूमध्य रेखा।
किस देश में समोसा बैन और क्यों?
अफ्रीकी देश सोमालिया में समोसा खाने और इसे बनाने पर पाबंदी है. सोमालिया के चरमपंथी समूहों का मानना है कि समोसे कि आकृति तिकोनी होती है और यह ईसाई समुदाय के एक पवित्र चिन्ह से मिलती-जुलती है. यही वजह है कि इस देश में समोसे को बैन कर दिया गया.