Mukhyamantri Work From Home Yojana 2023: मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में घर बैठे मिलेगी नौकरी, यहां से करे आवेदन: नमस्कार दोस्तों, मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार और आजीविका के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को बढ़ाने के लिए वर्क फ्रॉम होम योजना 2023 शुरू की गई है। इस योजना में राजस्थान की मूल निवासी महिलाओं को घर बैठे रोजगार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2023 यह अधिसूचना निदेशालय महिला अधिकारिता झालाना संस्थागत क्षेत्र जयपुर द्वारा जारी की गई है। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए पोर्टल जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। Mukhyamantri Work From Home Yojana 2023

Important details Mukhyamantri Work From Home Yojana 2023
योजना का नाम | राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना |
योजना की घोषणा | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान की महिलाएं |
लाभ | महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर प्राप्त |
उद्देश्य | रोजगार प्रदान करना |
वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | Click here |
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना का उद्देश्य Mukhyamantri Work From Home Yojana 2023
- महिलाओं को उनकी रुचि और क्षमता को ध्यान में रखते हुए वर्क फ्रॉम होम-जॉब वर्क से जोड़ना है।
- तकनीकी/कौशल और किसी भी अन्य क्षेत्र में कुशल महिलाएं जो वर्क फ्रॉम होम जॉब वर्क करने की इच्छुक हैं, उन्हें सरकारी विभागों, स्वायत्त संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और निजी क्षेत्र में वर्क फ्रॉम होम जॉब वर्क के अवसर प्रदान करने होंगे।
Eligibility Mukhyamantri Work From Home Yojana 2023
- महिला उम्मीदवारों को राजस्थान की निवासी होना चाहिए।
- महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष (आवेदन की तिथि के अनुसार) होनी चाहिए।
Mukhyamantri Work from Home Yojana 2023 प्राथमिकता
- विधवा।
- परित्यकता/तलाकशुदा।
- दिव्यांग।
- हिंसा से पीड़ित महिला।
Required Documents Mukhyamantri Work From Home Yojana 2023
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर जो वर्तमान में चालू हो
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आयु प्रमाण पत्र
How to apply Mukhyamantri Work From Home Yojana 2023
- सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार के वर्क फ्रॉम होम पोर्टल पर जाना होगा।
- उसके बाद होम पेज पर करेंट ऑपर्च्युनिटीज सेक्शन में आपको विभिन्न नौकरियां दिखाई देंगी। इनमे आपको जो काम करना है, उसके आगे बने अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करना होगा।
- अब आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी देनी होगी और संबंधित दस्तावेज से अपलोड करनी होगी। अगर आपके पास अनुभव या RSCIT है तो इसकी जानकारी भी दे सकते हैं।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपके द्वारा दिए गए विवरण और दस्तावेजों की संबंधित संस्था द्वारा जांच की जाएगी। यदि आपका आवेदन स्वीकार किया जाता है, तो आपको मोबाइल एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।