Mahindra Bolero Neo Plus: महिंद्रा बोलेरो ग्रामीण भारत में सबसे लोकप्रिय एसयूवी है। इसका आकर्षक डिजाइन और ज्यादा केबिन स्पेस लोगों को पसंद आ रहा है। पिछले साल कंपनी ने अपनी लोकप्रिय कार का नया मॉडल महिंद्रा बोलेरो नियो पेश किया था। जिसे लोग आज भी खूब पसंद करते हैं। अब खबर आ रही है कि कंपनी अपनी इस कार को दोबारा अपडेट करने वाली हैं जिसमें पहले से ज्यादा फीचर्स दिए जाएंगे।
Mahindra Bolero Neo Plus इसी महीने हुई लॉन्च
बता देे कि, इस गाड़ी को इसी महीने की 21 तारीख को महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस के नाम से लॉन्च किया जा चुका हैं। बताया जा रहा है कि, कंपनी ने इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया हैं और इसमें आपको मौजूदा मॉडल वाला ही 1493 cc mHAWk 100 इंजन मिलेगा। यह 2250 आरपीएम पर 260 एनएम का टॉर्क और 3750 आरपीएम पर 100 बीएचपी की पावर जेनरेट करने में सक्षम है।
बता दें कि, कंपनी ने महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए इसके इंटीरियर में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव जरूर किए हैं। बता दें कि, कंपनी की तरफ से इसके टचस्क्रीन का साइज पहले की तुलना में बढ़ाया गया हैं और साथ ही साथ इसमें इलेक्ट्रॉनिक मल्टी-ट्रिपमीटर, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, ड्राइविंग एक्सपीरियंस कंट्रोल इको और डिजिटल क्लॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
इसके आगे आपको बता दें कि, कपंनी ने इस कार को 10 ओर 12 लाख रूपए की कीमत के साथ लॉन्च किया हैं। यदि इस कार की परफॉर्मेंस की बात कि जाएं तो ये कार 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने तक आपको पावर की कमी महसूस नहीं होने देगी। इस कार में कपंनी ने बड़ी और चौड़ी सीटें दी है जो आपको आरामदायक सफर देता हैं।
और बेहतर हो सकती थीं Mahindra Bolero Neo Plus
बता दें कि, इस काम में धीमी स्टीयरिंग की वजह से रफ़्तार में कम डाइनेमिक है जिसको कंपनी के द्वारा सुधारा जा सकता था।