HCL Recruitment 2022: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 10वीं पास भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां से करे आवेदन: HCL Recruitment 2022: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने आईटीआई और गैर आईटीआई पदों पर अपरेंटिस की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आपको बता दे की HCL ने कुल 290 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 12 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी जैसे – आवेदन शुल्क, शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आवेदन कैसे करें आदि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है लेख को अंत तक पूरा पढ़े। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़नी चाहिए। HCL Recruitment 2022

HCL Recruitment 2022 latest news
आपको बता दे की हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 नवंबर 2022 से शुरू हो गए हैं और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2022 तक रखी गई है। आप हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड भर्ती 2022 से संबंधित पूरी जानकारी इस लेख के माद्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है।
Vacancy details: HCL Recruitment 2022
- डीजल मैकेनिक- 10
- फिटर-30
- टर्नर- 5
- वेल्डर गैस एवं इलेक्ट्रिक- 25
- मेट (माइंस)- 60
- ब्लॉस्टर (माइंस)- 100
- इलेक्ट्रिशियन- 40
- इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- 6
- ड्रॉफ्ट्समैन मैकेनिकल- 3
- कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट- 2
- रेफ्रीजेरेशन एवं एयर कंडिशनर- 2
- ड्रॉफ्ट्समैन सिविल- 2
- सर्वेयर- 5
Age Limit: HCL Recruitment 2022
HCL Recruitment 2022 – हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड अपरेंटिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा की गणना 1 नवंबर 2022 को आधार मानकर की जाएगी। इसके साथ ही इस भर्ती में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है।
Application Fee: HCL Recruitment 2022
एचसीएल भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। इस भर्ती में फ्री आवेदन कर सकते है।
Education Qualification: HCL Recruitment 2022
आपको बता दे की हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड अपरेंटिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से 10वीं कक्षा या 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।
How to Apply for HCL Apprentice Recruitment 2022
- HCL भर्ती में आवेदन करने से पहले सबसे पहले आपको एचसीएल की आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
- फिर करियर सेक्शन में एचसीएल ट्रेड अपरेंटिस भर्ती 2022 अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें।
- इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अंत में आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट ले लें।
Important link:
HCL Apprentice Recruitment 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है ?
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 नवंबर से 12 दिसंबर 2022 तक कर सकते है।
How to apply online for HCL Apprentice Recruitment 2022 ?
The complete process and direct link to apply online for Hindustan Copper Limited Recruitment 2022 is given above.