Free Solar Chulha Yojana 2023: भारत सरकार द्वारा महिलाओं का जीवन आसन बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती है। हम भारत सरकार एक नई योजना लेकर आई है जिसके माध्यम से महिलाओं को आज सोलर चूल्हा मिलने लगेगा। इसके बाद अब उन्हें घर में गैस सिलेंडर नहीं भरवाना पड़ेगा। सरकार के आदेश के बाद इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने सभी महिलाओं को मुफ्त में सोलर चूल्हा देने की घोषणा कर दी है। इस योजना की शुरुआत के बाद महिलाओं में खुशी की लहर है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने लांच किया सोलर चूल्हा
भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने बुधवार को एक सोलर चूल्हा लॉन्च कर दिया है। यह सोलर चूल्हा आपके घर में एक जगह रहेगा रिचार्जेबल है और आप घर की रसोई में इसे उपयोग कर पाएंगे। यह सोलर चूल्हा एलपीजी से नहीं चलेगा बल्कि सूरज की रोशनी से रिचार्ज होगा। इस चूल्हे पर आप बहुत ही आराम से अपना खाना पका सकते हैं।
इस चूल्हे के ऊपर आप रोटी पकाने का, सब्जी बनाने का, पानी उबालने का, कड़ाही पर कोई भी सामान फ्राई करने का कार्य बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। इस चूल्हे में धुआँ बिल्कुल नहीं निकलेगा इसकी वजह से महिलाओं को खाना पकाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
कितनी रहेगी कीमत
हर महीने गैस सिलेंडर भरवाना होता है। इसी खर्चे को नियंत्रित करने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी द्वारा यह सोलर चूल्हा तैयार किया गया है सौर ऊर्जा से चलने वाला यह चूल्हा आम आदमी के बजट में आएगा। एक बार खरीदने के बाद आप इसे आराम से लगभग 10 साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं। आने वाली दो से तीन महीने में यह सोलर चूल्हा आपको बाजार में खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। बताया जा रहा है कि बाजार में लांच होने के बाद इसकी कीमत 10000 से लेकर ₹15000 के बीच में हो सकती है।