WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

संरक्षित खेती : 30 हजार किसानों मिलेगी 501 करोड़ रुपए की सब्सिडी, जानिए पूरी जानकारी

संरक्षित खेती : 30 हजार किसानों मिलेगी 501 करोड़ रुपए की सब्सिडी, जानिए पूरी जानकारी : आंधी, बारिश, बेमौसम बारिश जैसे मौसम के प्रकोप से फसलों को काफी नुकसान होता है। इस साल बेमौसम बारिश के कारण किसानों की काफी फसल बर्बाद हो गई। इन सभी प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सरकार द्वारा किसानों को संरक्षित खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। संरक्षित खेती करके किसान मौसम की मार से फसल को बचाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को सरकार की ओर से अनुदान का लाभ भी प्रदान किया जाता है।

संरक्षित खेती : 30 हजार किसानों मिलेगी 501 करोड़ रुपए की सब्सिडी, जानिए पूरी जानकारी
संरक्षित खेती : 30 हजार किसानों मिलेगी 501 करोड़ रुपए की सब्सिडी, जानिए पूरी जानकारी

2024-25 में भी 30 हजार किसानों को 500 करोड़ की सब्सिडी मिलेगी।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी 30 हजार किसानों को 500 करोड़ रुपये का अनुदान मिलेगा। इसमें अधिसूचित आदिवासी क्षेत्रों के किसानों एवं सभी लघु एवं सीमांत किसानों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान भी दिया जायेगा. चुनावी साल में इसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से किसानों को बड़ी सौगात माना जा रहा है।

60 हजार किसानों को एक हजार करोड़ की सब्सिडी मिलेगी

संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार अगले दो साल में 60 हजार किसानों तक पहुंचेगी। इसके लिए किसानों को एक हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। यह राशि ग्रीन हाउस, शेड नेट हाउस, लो टनल, प्लास्टिक मल्चिंग के लिए दी जाएगी। इस राशि में से 30 हजार किसानों को इसी वित्तीय वर्ष में अनुदान दिया जाएगा।

इन किसानों को अनुदान के रूप में 501 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस राशि में से 444.43 करोड़ रुपये सरकारी किसान कल्याण कोष से वहन किए जाएंगे। इसके अलावा 56 करोड़ रुपये (राज्यांश 22.75 करोड़) राष्ट्रीय बागवानी मिशन/राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से वहन किया जायेगा।

कल्याण कोष से 25 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान दिया जायेगा

राजस्थान कृषि विभाग ने ट्वीट कर सब्सिडी राशि की जानकारी दी है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रथम 30 हजार किसानों को अनुदान का लाभ दिया जायेगा. इसके लिए 501 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

वहीं, अधिसूचित आदिवासी क्षेत्रों के किसानों, सीमांत किसानों और कम जमीन वाले किसानों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा. इसके लिए कल्याण कोष से अलग से 444.43 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

ग्रीनहाउस में खेती करने से क्या लाभ होता है?

उद्यानिकी फसलों के लिए किसान ग्रीन हाउस और शेड नेट में खेती कर रहे हैं। ग्रीनहाउस फसलों को अत्यधिक गर्मी या ठंड से बचाते हैं, पौधों को ओलों और बाढ़ से बचाते हैं और कीटों को दूर रखने में मदद करते हैं। प्रकाश, तापमान और पोषक तत्वों के नियंत्रण के कारण प्रतिकूल मौसम की स्थिति में ग्रीनहाउस अधिक लाभ प्रदान करते हैं। इसके परिणामस्वरूप पारंपरिक खेती की तुलना में संरक्षित खेती का उत्पादन और गुणवत्ता कई गुना बढ़ गई है।

योजना की अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क

संरक्षित खेती के तहत ग्रीनहाउस या शेड नेट हाउस के निर्माण के लिए सरकारी अनुदान के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://rajkisan.rajasthan.gov.in/ पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने जिले के कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क कर इसकी जानकारी ले सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन आपको हमेशा अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टर के नए मॉडल और उनके कृषि उपयोग के बारे में कृषि समाचार प्रकाशित किया जाता है। हम ट्रैक्टरों की थोक और खुदरा बिक्री पर विस्तृत जानकारी देते हुए प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों फोर्स ट्रैक्टर्स, पॉवरट्रैक ट्रैक्टर्स आदि की मासिक बिक्री रिपोर्ट भी प्रकाशित करते हैं। यदि आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top