E-Shram Card Yojana Registration 2023: ई-श्रम योजना में लाभ मिलना शुरू, यहां से जाने सम्पूर्ण जानकारी
E-Shram Card Yojana Registration 2023: सरकार द्वारा ई-मजदूर कार्ड योजना 2021 में शुरू की गई है। इसके लिए ई-मजदूर पोर्टल शुरू किया गया है। इसमें असंगठित क्षेत्र के ऐसे श्रमिक पंजीयन करा सकते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।
साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना है। आपको बता दे की कोरोना काल में सबसे ज्यादा असर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों पर पड़ा है इसलिए मोदी सरकार ने असंगठित क्षेत्र के उन मजदूरों के लिए यह श्रमिक योजना शुरू की है, जिनकी कोरोना काल में रोजी-रोटी छिन गई है। ई-श्रम पोर्टल पर सभी श्रमिकों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। E-Shram Card Yojana Registration 2023

E-Shram Card Yojana Registration 2023 – सरकार द्वारा श्रमिक पोर्टल पर पंजीकृत मजदूरों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है, जो आधार से लिंक होगा। अब तक असंगठित क्षेत्र के 28 करोड़ श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। इसमें अकेले उत्तर प्रदेश से पंजीयन कराने वाले श्रमिकों की संख्या 8 करोड़ को पार कर गई है। ई-श्रम योजना संबदित अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल के अंत तक बने रहे।
E-Sharm Card Yojana 2023 का लाभ क्या क्या ? E-Shram Card Yojana Registration 2023
आपको बता दे की अटल पेंशन योजना, स्वरोजगार के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सहायता योजना के राष्ट्रीय लाभ, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि की जानकारी और लाभ दी जाएगी। पंजीकरण के बाद PBSBY के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध होगा। भविष्य में इस पोर्टल के माध्यम से असंगठित श्रमिकों के सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान किए जाएंगे। आपातकालीन और राष्ट्रीय महामारी जैसी स्थितियों में इसका उपयोग पात्र असंगठित श्रमिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए किया जाएगा।
Required documents for E-Sharm Card registration: E-Shram Card Yojana Registration 2023
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक और अकाउंट नंबर
- जन आधार कार्ड
Eligibility for E-Sharm Card registration: E-Shram Card Yojana Registration 2023
- उम्मीदवार असंगठित क्षेत्र का मजदूर होना चाहिए
- उम्मीदवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
- ईपीएफओ और ईएसआईसी सदस्यों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
E Shram card ke liye registration kaise kare: E-Shram Card Yojana Registration 2023
ई-श्रम कार्ड योजना 2023 के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदन ई-श्रम पोर्टल पर ही या नजदीकी सीएससी/ई-मित्र केंद्र पर जाकर किया जा सकता है। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण नि:शुल्क किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदक को एक यूएएन नंबर दिया जाएगा। यह एक 12 अंकों की संख्या है जो श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद प्रत्येक असंगठित श्रमिक को विशिष्ट रूप से प्रदान की जाएगी। यह नंबर जीवन भर मान्य रहेगा। आवेदक को अपने खाते को सक्रिय करने के लिए वर्ष में कम से कम एक बार अपने खाते को अपडेट कारना होगा। E-Shram Card Yojana Registration 2023
- ई-श्रम कार्ड योजना में रजिस्ट्रशन के लिए सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- इसके बाद होम पेज पर आपको ई-शर्म पर रजिस्टर पर क्लिक करना होगा।
- इसके साथ ही आपके सामने सेल्फ रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इसमें अपना मोबाइल नंबर डालकर आप ओटीपी से वेरिफाई करेंगे।
- इसके बाद आप अपना आधार कार्ड नंबर डालकर ओटीपी से वेरिफाई करेंगे।
- इसके बाद आपको अपनी निजी जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरना है।
- अंत में इसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लेना होगा।