WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Diwali: दिवाली की सुबह करें यह 4 काम, हो जाएंगे मालामाल

Diwali: हिंदू समुदाय के बड़े त्योहार में शामिल दीपावली का त्यौहार आने में अब सिर्फ दो से तीन दिन का समय ही बचा हुआ है। लोगों के द्वारा बेसब्री से दीपावली के त्यौहार का इंतजार किया जा रहा है और त्यौहार आने से पहले ही अपने घर की साफ सफाई करी जा रही है। दीपावली के मौके पर माता लक्ष्मी जी और भगवान गणेश की पूजा अगर सच्चे मन से करी जाती है, तो आपके घर में सुख समृद्धि आती है और आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। इस आर्टिकल में हम आज आपको जानकारी देंगे कि, दीपावली की सुबह आपको क्या करना चाहिए।

Diwali: दिवाली की सुबह करें यह 4 काम, हो जाएंगे मालामाल
Diwali: दिवाली की सुबह करें यह 4 काम, हो जाएंगे मालामाल

झारखंड के देवघर में रहने वाले प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित नंदकिशोर के द्वारा बताया गया है कि, दीपावली का हिंदू समुदाय में काफी ज्यादा धार्मिक महत्व है। साल 2023 में 12 नवंबर के दिन दीपावली का त्यौहार मनाया जाना है और उसके पहले धनतेरस आता है। धनतेरस के मौके पर माता लक्ष्मी जी और भगवान गणेश के साथ ही साथ भगवान धन्वंतरि की भी पूजा करी जाती है जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

दिवाली की सुबह करें ये 4 काम

1: दीपावली की सुबह करें यह कार्य

दिवाली की सुबह उठकर के आपको अपने घरों में अच्छे से साफ सफाई करनी चाहिए। घर में अगर टूटा हुआ कांच है, तो उसे बाहर फेंकना चाहिए और घर का कचरा भी ढंग से साफ करना चाहिए, क्योंकि जहां पर स्वच्छता होती है, वहीं पर माता लक्ष्मी जी का आगमन होता है।

2: तुलसी में करें जल अर्पण

दीपावली की सुबह को उठ करके आपको पानी में तुलसी डाल करके स्नान करना चाहिए, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि, लक्ष्मी जी की पूजा बिना तुलसी की अधूरी मानी जाती है। पानी में तुलसी डालकर यदि आप स्नान करते हैं, तो आप पर माता लक्ष्मी जी की कृपा होती है।

3: जल का छिड़काव

दीपावली की सुबह उठकर के नहा धोने के बाद आपको गंगाजल लेना चाहिए और उसमें लाल सिंदूर डालकर आपको पूरे घर में उसका छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बड़े पैमाने पर होता है।

4: घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं

दीपावली के दिन घर के मुख्य द्वार के बाहर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है, क्योंकि जब माता लक्ष्मी जी का आगमन आपके घर में होता है तो वह घर के बाहर रंगोली को देखकर प्रसन्न हो जाती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top