WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘City of Light’, जानिए

भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘City of Light’, जानिए : भारत के विभिन्न शहरों को उनके मूल नामों के अलावा उपनामों से भी जाना जाता है। इन नामों के पीछे का कारण संबंधित शहरों की खासियत है, जिसके कारण ये शहर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। भारत के विभिन्न शहरों को जानने की इस श्रृंखला में इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत के एक नए शहर के बारे में बताएंगे। क्या आप भारत के एक ऐसे शहर के बारे में जानते हैं, जिसे ‘City of Light’ के नाम से भी जाना जाता है, जिसका हिंदी में मतलब रोशनी का शहर होता है। इस लेख के माध्यम से हम भारत के इस शहर के बारे में जानेंगे।

भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘City of Light’, जानिए
भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘City of Light’, जानिए

किस शहर को ‘City of Light’ के नाम से जाना जाता है?

भारत के अलग-अलग शहरों की अपनी-अपनी पहचान है। इन सबके बीच आप भारत के उत्तर में स्थित राजनीतिक और भौगोलिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश से परिचित होंगे।

आपको बता दें कि इस राज्य का वाराणसी जिला जिसे शिव की नगरी भी कहा जाता है, इस शहर को भारत में रोशनी का शहर कहा जाता है।

इसे रोशनी का शहर क्यों कहा जाता है?

आप सभी जानते हैं कि वाराणसी शहर को काशी भी कहा जाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार काशी शब्द का उल्लेख महाभारत जैसे महाकाव्य में मिलता है।

यह शब्द संस्कृत शब्द कश से आया है, जिसका अर्थ है चमकना। यह भी कहा जाता है कि इस शब्द का प्रयोग बुद्ध के समय में तीर्थयात्रियों द्वारा भी किया जाता था। तभी से यह शब्द प्रचलन में बताया जाता है।

वहीं शिव की नगरी होने के कारण इस शहर के घाट दीपों से जगमगाते हैं. ऐसे में इस शहर को रोशनी का शहर भी कहा जाता है.

Source : https://www.jagranjosh.com/general-knowledge/city-of-light-in-india-1690958919-2

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top