Bhojpuri Hot Videos: भारत में जिस प्रकार से बॉलीवुड सितारे और बॉलीवुड फिल्में लोगों को पसंद आती है ठीक उसी प्रकार से भोजपुरी इंडस्ट्री भी धीरे-धीरे पॉपुलर हो रही है। अब इसके एक्टर और सिंगर भी पहचाने जाने लगे हैं। हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ है। यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद इस गाने को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। इस गाने का नाम कईसन पियावा के चरित्र बा 2.0 है।

यह गाना पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म वांटेड के गाने पियावा के कईसन चरित्र बा का अपडेटेड वर्जन है। उनका गाना इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर 1 घंटे में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। इस बात की जानकारी खुद पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दी है।
इस गाने को खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। जिसका निर्देशन पवन पाल ने किया है। वायरल गाने के बोल शुभम मिश्रा ने लिखे हैं और संगीत संगीतकार प्रियांशु सिंह ने दिया है। गौरतलब है कि भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का कोई भी गाना या वीडियो रिलीज होते ही लोग उसे पसंद करने लगते हैं और देखना शुरू कर देते हैं। यह गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।
गाना बिल्कुल धमाकेदार है और गाने पर रील बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। पवन सिंह खुद इस गाने का प्रमोशन काफी तेजी से कर रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की एक खूबसूरत एक्ट्रेस भी नजर आ रही हैं।
गाने को एक बार देखने के बाद आप भी पवन सिंह के दीवाने हो जाएंगे। गाने में पवन सिंह का जबरदस्त अंदाज नजर आ रहा है और जिस रोमांटिक अंदाज में वह रोमांस कर रहे हैं वह हर किसी की सांसे थम रहा है। पवन सिंह के पास इन दिनों कई फिल्में और प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें वो व्यस्त हैं।