भोजपुरी एक्ट्रेस Amrapali Dubey की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। एक्ट्रेस को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। आम्रपाली दुबे अपनी खूबसूरत अदाओं से फैन्स को मंत्रमुग्ध करती रहती हैं। आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं।
ज्यादातर डायरेक्टर आम्रपाली दुबे को अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि आम्रपाली दुबे जिस भी फिल्म में काम करती हैं, वह हिट होती है। आम्रपाली दुबे के फैन्स उनके गाने और डांस को बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं। एक्ट्रेस जब भी एयरपोर्ट पर नजर आती हैं तो उनके फैंस की भीड़ लग जाती है।
वैसे आम्रपाली दुबे की जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ काफी पसंद की जाती है। लेकिन, इस समय आम्रपाली दुबे का भोजपुरी के क्यूट स्टार अरविंद अकेला कल्लू के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस अरविंद एक कमरे में अकेला कल्लू के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं।
इन दोनों का रोमांस देख फैंस के दिलों पर भी वार हो गया है। भोजपुरी गाना ‘टूटे देह रात भर’ एक बार फिर यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो में आम्रपाली ब्लू कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने में आम्रपाली दुबे और अरविंद अकेला कल्लू के सजे हुए बेडरूम में रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
उनके रोमांस वीडियो ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया यह गाना फिल्म शादी मुबारक का है। यह फिल्म भी काफी दर्शकों को पसंद आई है। वीडियो को एसआरके म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है, जहां इसे अपलोड किया गया है।
गाने को प्रियंका सिंह और अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है, जबकि गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं और संगीत ओम झा ने दिया है।