Aadhar Card Address Kaise Change Kare: आधार कार्ड में अपना एड्रेस कैसे चेंज करें, यहां से जाने आसान तरीका
Aadhar Card Address Kaise Change Kare: नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आधार कार्ड में अपना एड्रेस कैसे चेंज करें के बारे में जानकारी देने वाले है। आपको बता दे की आधार कार्ड में पता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बदला जा सकता है। अगर आप अपने आधार कार्ड का पता बदलना चाहते हैं तो हम आपको इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया हम निचे आर्टिकल में बता रहे हैं। आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना पता बदल सकते हैं।आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किए जाते हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय अपने आधार कार्ड में पता बदल सकता है।

Aadhar Card Address Kaise Change Kare
आपको बता दे की UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आधार कार्ड पर पता बदलने की कोई सीमा नहीं है। आप इसे कई बार बदल सकते हैं। आधार कार्ड का पता बदलने के लिए आप राशन कार्ड, बिजली बिल, पानी बिल, जन आधार कार्ड, रेंट एग्रीमेंट, पासपोर्ट, केंद्र राज्य सरकार द्वारा जारी एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करने होते है।
जैसा की आप जानते है की आज के समय में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और वित्तीय लेनदेन के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गए हैं। पैन कार्ड की तुलना में आधार कार्ड का लाभ यह है कि इसमें पते का विवरण होता है। आधार कार्ड का इस्तेमाल KYC के लिए भी किया जाता है। ज्यादातर जगहों पर अधिकारी वैध आधार कार्ड की मांग करते हैं। इसलिए अपने आधार कार्ड को अपडेट रखना जरूरी है। अगर आपने अपना निवास स्थान बदल लिया है तो आधार में पता जरूर अपडेट करा लें।
आधार कार्ड एड्रेस कैसे चेंज करे(How to change Aadhar card address)
Aadhar Card Address Kaise Change Kare – अगर आप अपने आधार कार्ड में पता बदलना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको नीचे दी गई स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
- आधार कार्ड में एड्रेस बदलवाने के लिए सबसे पहले आपको आधार कार्ड में एड्रेस की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपना आधार कार्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको ओटीपी दर्ज करना होगा और लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको आधार एड्रेस अपडेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपडेट आधार ऑनलाइन का विकल्प चुनना होगा।
- इसके बाद एड्रेस चुनें और ‘Proceed to Update Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको दिए गए फॉर्म में आपको वह पता लिखना होगा जो आप आधार में रखना चाहते हैं।
- आधार कार्ड का पता अंग्रेजी और हिंदी दोनों में भरने के बाद आपको पते से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद आपको ₹50 का ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। आप इसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको आधार स्लिप यानी रिक्वेस्ट नंबर यूआरएन प्राप्त होगा। जिसकी मदद से आप आधार अपडेट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- इसके बाद एक हफ्ते के अंदर आपके आधार कार्ड में पता अपडेट हो जाता है।