WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Horoscope: 17 सितंबर को रवि योग और चित्रा नक्षत्र का बना संयोग, इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य

Horoscope: आज अर्थात 17 सितंबर दिन रविवार को चंद्रमा कन्या के पश्चात तुला राशि में संचार करने वाला है। इसके साथ ही आज रवि योग और चित्रा नक्षत्र का बहुत ही शुभ सहयोग भी बन रहा है। इस प्रकार से इस योग के दरमियान अगर कोई काम किया जाता है, तो उसमें व्यक्तियों को अवश्य ही सफलता प्राप्त होती है, साथ ही व्यक्ति के मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार देखा जाए तो ग्रहण और शुभ योग के इफेक्ट से रविवार के दिन पांच राशियों को अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। चलिए इन पांचो ही राशियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते है।

वृषभ राशि

17 सितंबर को वृषभ राशि वालों को विदेशी कांटेक्ट से फायदा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा रविवार का दिन वह परिवार के साथ व्यतीत करेंगे। यदि आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं, तो अब बिजनेस की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय आ चुका है। इसके अलावा जल्द ही आपके घर में कोई धार्मिक आयोजन होने की संभावना भी बन रही है। आप जल्द ही अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट भी प्रदान कर सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। परिवार के किसी सदस्य की तरफ से आपको अच्छी न्यूज़ प्राप्त हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए 17 सितंबर का दिन फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि उन्हें अब उनके भाग्य का साथ मिलने वाला है और यदि यह परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक सहयोग की डिमांड करेंगे, तो आपको अवश्य ही आर्थिक सहयोग भी मिलेगा। हालांकि 17 सितंबर के दिन आपको कुछ लोगों पर डिपेंड रहना पड़ सकता है, जो आपके काम में आपकी सहायता अवश्य ही करेंगे।

जिसका आगे चलकर के आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा। ऐसे विद्यार्थी जो विदेश में जाकर एजुकेशन प्राप्त करना चाहते हैं, उनका यह सपना आज पूरा हो सकता है और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है।

कन्या राशि

आज आपको अपनी संतान की तरफ से अच्छी बातें सुनने को मिलेंगी और आपका पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा। करियर को लेकर के आप पॉजिटिव नजर आएंगे। यदि आप आज कोई योजना बनाते हैं, तो भविष्य में आपको योजना की बदौलत अच्छा फायदा प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आज ऑनलाइन काम चालू करने का भी अच्छा दिन है। आपको अपने भाग्य का साथ भी आज से प्राप्त होगा, जिससे आपको अटके हुए धन की प्राप्ति आपको होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज अर्थात 17 सितंबर को अपने बिजनेस में प्रगति दिखाई देगी, जिससे वह काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे, साथ ही आपके पुराने दुश्मनों से भी आपको मुक्ति मिल जाएगी। आज के दिन विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और अगर लंबे समय से आप किसी कोर्ट कचहरी के मामले से परेशान है तो उससे भी आज आपको छुटकारा मिल जाएगा क्योंकि फैसला आपके पक्ष में आएगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के ऐसे जातक जो बिजनेस करते हैं उन्हें आज अर्थात 17 सितंबर को पॉजिटिव रिजल्ट हासिल हो सकते हैं और उन्हें किसी संपत्ति का भी फायदा प्राप्त हो सकता है। आज विद्यार्थियों का मन भी एजुकेशन में लगेगा, जिससे उनके परिजन रिलैक्स महसूस करेंगे। छुट्टी होने की वजह से आज आप मौज मस्ती कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top